टॉप न्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

दूरदर्शन का रामायण को लेकर किया गया एक ट्वीट पड़ रहा है सोनाक्षी को भारी, सवाल ये था?

देश मे कोरोना संकट के चलते सभी लोग घर मे ही है जिसके चलते सरकार ने रामानंद सागर दुवारा रचित रामायण सीरयल का प्रसारण चालू कर दिया।

जिसके बाद से ही नई जनरेशन अब रामायण देख कर अपना आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ा रही है। हम आपको बता दें कि रामायण के चलते एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा बुरी तरह ट्रोल होने लगी हैं। लोग उनकी नॉलेज पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मुकेश खन्ना के बयान के बाद अब दूरदर्शन ने खुद एक ट्वीट के जरिए सोनाक्षी सिन्हा की खिचाई कर दी है।
दूरदर्शन का सवाल रामायण पर था

दूरदर्शन ने ट्विटर पर लोगों से एक साधारण सा सवाल पूछा है लेकिन उसके ऑपशन काफी मजाकिया है. सवाल है- हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाये थे? ऑपशन दिए गए हैं- सुग्रीव, लक्ष्‍मण, शत्रुघ्न. अब इस तीसरे ऑपशन के जरिए इस समय सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि शत्रुघ्न तो उनके पिता का नाम है.

अब दूरदर्शन द्वारा चलाया गया ये सवाल कोई आकस्मिक नहीं है. बल्कि उन्होंने सीधे-सीधे सोनाक्षी सिन्हा की खिचाई की है क्योंकि ये वही सवाल है जिसका जवाब सोनाक्षी को पता नहीं था.

आपको याद दिला दें पिछले साल कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने ये सवाल एक कंटेस्टेंट से पूछा था। कंटेस्टेंट की हेल्प के लिए सोनाक्षी सिन्हा भी बैठी थीं।

दूरदर्शन का रामायण को लेकर किया गया एक ट्वीट पड़ रहा है सोनाक्षी को भारी, सवाल ये था?

अब हैरानी इस बात की थी कि सोनाक्षी को इस साधारण से सवाल का जवाब ही नहीं पता था और उन्हें लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा. इसके चलते वो ट्विटर पर खूब ट्रोल हुईं। लोगों ने उनको ट्रोल इसलिए भी किया क्योंकि उनके खुद के घर का नाम रामायण है और सोनाक्षी सिन्हा के भाइयों का नाम लव और कुश है।

संवाददाता

Back to top button

Adblock Detected

please remove Ad blocker