सिमी के भगोड़ों पर आईजी की नजर..!
पुलिस जनसंवाद के बाद उज्जैन में बढ़ सकती है चौकसी।
उज्जैन पुलिस के जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की सादगी और तत्परता के चर्चे खूब हो रहे है। सिंह साहब ने न केवल जनता की बात को तन्मयता से सुना बल्कि विनम्रता से सबको जवाब भी दिए। इस कार्यक्रम में प्रो ब्रह्मदीप अलूने भी आमंत्रित थे,जिनकी सिमी और आतंकवाद पर किताब,भारत में आतंकवाद की चर्चा होती रही है। प्रो अलूने ने कहा की एनआईए उज्जैन से कई बार सिमी के कुख्यात गुर्गों को उठाकर ले जाती है। इसकी भनक न तो पुलिस को लगती है और न ही आम जनता को। उन्होंने कहा की सिमी के फरार लोगों की जानकारी आम लोगों को होनी चाहिए जिससे वे उन्हें पहचान सके।