हमला पूर्व नियोजित था, ताबड़तोड़ हुआ रैली पर हमला…घायल कार्यकर्ता ने बताया…
घायल कार्यकर्ता ने संत अवधेशपुरी महाराज को बताया, महाराजश्री घायलों से मिलने पहुंचे
उज्जैन। रामनिधि समर्पण अभियान की रैली में घायल हुए हिंदू कार्यकर्ताओं से क्रांतिकारी संत डॉ अवधेशपुरी महाराज हॉस्पिटल जाकर मिले तथा “आरोग्यवान भवः“ का आशीर्वाद प्रदान किया। महाराजश्री तेजनकर हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल एवं संजीवनी हॉस्पिटल पहुँचे तथा प्रत्येक कार्यकर्ता से मिले व हाल चाल पूछे। अवधेशपुरी महाराज ने घटना के तत्काल बाद भी कलेक्टर तथा एसपी से चर्चा की तथा उचित कार्रवाई करने की बात कही।
घायल युवा कार्यकर्ताओं ने महाराजश्री को बताया कि हमला पूर्व नियोजित था। अचानक एक होटल के सामने से सैकड़ों हथियार धारी लोग निकले और ताबड़तोड़ रैली पर हमला किया। ईंट, पत्थर, लाठी, तलवार व रॉड और हॉकी जिसके हाथ में जो लगा उसी से सीधे पीटना शुरू कर दिया और जब पीछे की ओर भागने लगे तो पीछे से भी हथियार धारी गुंडे आए और पीछे से भी घेर लिया। पुलिस की गाड़ी वहां खड़ी थी लेकिन इस दृश्य को देखकर के गाड़ी वाले दूसरी ओर भाग गए। इससे सिद्ध होता है कि हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से किया गया एवं निर्दोष एवं निहत्थे हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। प्रशासन इस घटना को हल्के में ले रहा है किंतु वास्तव में यह घटना बहुत बड़ी घटना है और प्रशासन को सामने वाले पक्ष पर उनके मकान तोड़ने की कार्रवाई के साथ ही रासुका लगा कर एवं सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारियां कर एक कठोर संदेश देने की आवश्यकता है। जिससे भविष्य में इस प्रकार की गलतियां दोबारा न दोहराई जाएं। इस मौके पर युवा मोर्चा के योगेश सांगते सहित युवा मोर्चा व दबंग हिंदू सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे। महाराजश्री ने जिला प्रशासन को भी त्वरित कार्रवाई हेतु धन्यवाद दिया एवं मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री का आभार माना।