प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलाया पुतला, भाजपा के खिलाफ दिया धरना।

उज्जैन। बेंगलुरु में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के गिरफ्तारी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया और बताया कि किस तरह से भाजपा देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
कांग्रेस के १६ विधायक जिन्हें बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जबरदस्ती बंधक बनाकर रखा गया है जिनसे मिलने बुधवार की सुबह कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य मंत्री एवं विधायक पहुंचे थे। परंतु भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह एवं कर्नाटक में मौजूद भाजपा सरकार के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सज्जन सिंह जी वर्मा सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया गया और इन्हें उक्त विधायकों से मिलने नहीं दिया गया। इस तरह से खुलेआम भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
मीडिया प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि इसी के विरोध में बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में प्रâीगंज स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जो संविधान के निर्माता है इनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर यहां धरना प्रदर्शन किया गया और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने यहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। किस तरह से आज भाजपा सत्ता में वापस आने के लिए तड़प रही है और अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए अलग-अलग हथकंडे अपना रही हैं परंतु यह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आगे कहा कि कमलनाथ सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है और आने वाले ५ साल भी रहेगी। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा इसके पश्चात नरेंद्र मोदी का टावर चौराहे पर पुतला भी जलाया गया।