उज्जैन न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति न्यूज़

Live: दरबार को मिले पद को लेकर यूथ कांग्रेस में मचा बवाल…

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एक स्वर में दरबार का जताया विरोध।

कहा  चुनाव में बागी प्रत्याशी बनकर  कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया दरबार ने।
उज्जैन।
यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने  जय सिंह दरबार को जिला विद्युत सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद पर नवाज थे उसको  लेकर विरोध जताते हुए  सोमवार शाम  विक्रम यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मोन धरने पर बैठकर विरोध  प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक दरबार को दिए गए पद से मुक्त नहीं किया जाता तब तक वह ऐसे ही अपनी बात मनवाने के लिए अड़े रहेंगे तथा यूथ कांग्रेस के लोग भोपाल भी अपनी शिकायत को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बावरिया से मिलकर वापस पद से हटाने की मांग रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि जय सिंह दरबार कांग्रेस पार्टी में कई बड़े पदों  पर रहकर कांग्रेस पार्टी को चूना लगाने का काम करते आ रहे हैं। फिर चाहे पार्षद चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हर चुनाव में दरबार ने कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया है जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह पार्टी से बगावत करके बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े हैं इस कारण कांग्रे स्कोर हार का सामना भी करना पड़ा अब ऐसे में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि दरबार ने हर बार पार्टी को नुकसान पहुंचाया है और उसके बाद भी पार्टी ने उन्हें इतने बड़े पद पर वापस बैठा दिया तथा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का यह भी कहना है

कि वह कई वर्षों से पार्टी में सेवा दे रहे हैं तथा वक्त आने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता पार्टी के झंडे उठाकर पार्टी के साथ साथ चले हैं लेकिन उन्हें इस तरह पार्टी में विश्वास में नहीं लिया तथा बागियों को जिस तरह वापस पार्टी में लेकर जो विश्वास जताया है उसका यूथ कांग्रेस कड़ा विरोध करता है तथा जब तक दरबार को दिए गए पद से पार्टी मुक्त नहीं करती तब तक हम हमारी मांग मंगवाने को लेकर विरोध जताते रहेंगे तथा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी इस विषय में भोपाल जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को इसकी शिकायत दरबार द्वारा पार्टी को पहुंचाएं नुकसान की जानकारी से अवगत करा कर अपनी मांग रखेंगे।यह जानकारी यूथ कांग्रेस के महामंत्री विक्की भदोरिया यूथ कांग्रेस सचिव शेखर रायकवार सद्दाम खान प्रदेश सचिव रवि राठौड़ सेवादल ब्रिगेड यूथ अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ पूर्व पार्षद व अन्य यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता

Back to top button

Adblock Detected

please remove Ad blocker